भिलाई शिवमहापुराण कथा में 7 संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ,चैन स्नैचिंग के मामले में केश दर्ज...

 

भिलाई शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस की निगरानी और 7 संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ
भिलाई शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने 7 महिलाओं से पूछताछ की।
भिलाई में चल रही शिवमहापुराण कथा के दौरान पुलिस ने 7 संदिग्ध महिलाओं को पूछताछ के लिए भिलाई नगर थाने ले गई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगातार निगरानी कर रही है।

इसी दौरान महिलाओं के एक समूह की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोका। पूछताछ में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने के बाद सुरक्षा और शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी 7 महिलाओं को थाने ले जाया गया। बाद में उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने महिलाओं की पहचान से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया भी पूरी की है। हालांकि, महिलाओं के खिलाफ किसी अपराध में केस दर्ज नहीं किया गया है और पुलिस ने किसी तरह की सामग्री भी जब्त नहीं की है।

शिवमहापुराण कथा शुरू होने से पहले महिलाओं की भीड़ के बीच चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आई थीं। कथा स्थल और कलश यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन पार करने की शिकायतें पुलिस को मिली हैं।

इन घटनाओं को देखते हुए कथा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस की टीमें कथा पंडाल के साथ आसपास के इलाकों में भी लगातार नजर रख रही हैं। चेन स्नेचिंग की शिकायतों की जांच के साथ संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की गई 7 महिलाओं में 5 मध्य प्रदेश के रीवा जिले और 2 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की रहने वाली हैं। इनमें रीना (35), अनीता देवी (22), सोनाली उर्फ शीला (45), जाह्नवी देवी (22) और गीता देवी (37) ग्राम खड्डा, थाना सिवान, जिला रीवा की निवासी बताई गई हैं।

वहीं संगीता (25) और नैना (20) ग्राम समकलपुर, थाना पिपराइच, जिला गोरखपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने इन महिलाओं के पास से किसी तरह की सामग्री जब्त नहीं की है।

अधिकारियों के मुताबिक, 7 महिलाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई है। इसे किसी अपराध में गिरफ्तारी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال