![]() |
| बालोद के मरकाटोला घाटी क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा। |
हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ चल रहे बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने के बाद पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है।
रायपुर से कांकेर की ओर रवाना हुआ था दल
जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह 23 राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की ओर रवाना हुआ था। इनमें से 3 लोग कार में सवार थे, जबकि बाकी बाइकर्स एक साथ यात्रा कर रहे थे।
धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइक राइडर्स आगे निकल गए थे। वहीं, 3 राइडर्स कुछ दूरी पीछे रह गए। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास रिद्धि ठक्कर की बाइक हादसे का शिकार हो गई।
बताया गया है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने पीछे चल रही रिद्धि की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के तुरंत बाद साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
धमतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
रिद्धि को पहले चारामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया।

धमतरी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रिद्धि की जांच की। हालांकि, उनकी हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद महापौर रामू रोहरा अस्पताल पहुंचे और महिला बाइकर्स से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
कांदिवली, मुंबई की रहने वाली थीं रिद्धि
मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर, निवासी कांदिवली, मुंबई वेस्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद वह बाइक सवार के झुंड के साथ कांकेर की तरफ निकल पड़े ।
हादसे की सूचना रिद्धि के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के मुंबई से रायपुर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमॉर्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा, जहां परिजन शव प्राप्त करेंगे और आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।