![]() |
| शाला प्रवेशोत्सव में विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अतिथि। |
कार्यक्रम के दौरान सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 10 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इसका उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल आने-जाने को आसान बनाना और उनकी पढ़ाई को नियमित बनाए रखना बताया गया।
इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
ललित चंद्राकर ने कहा कि राज्य में स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल संसाधनों और छात्र हित से जुड़ी योजनाओं के जरिए शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा, अच्छे संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर मीना यादव, राकेश हिरवानी, चंदू देवांगन, दिलीप साहू, ऋषि देशमुख, चुम्मन लाल यादव, भारती देशमुख, चिंटू सिन्हा और प्राचार्य एचएल जांगड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
