रायपुर पुलिस 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, 800 से ज्यादा जवान तैनात

 

रायपुर में 15 अगस्त की सुरक्षा के लिए पुलिस की चेकिंग और निगरानी व्यवस्था
15 अगस्त को लेकर रायपुर में पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था
रायपुर पुलिस 15 अगस्त को लेकर अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट के तीनों जोन में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर 24 घंटे नाकाबंदी के साथ सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी कर रही हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस ने होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला और अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी सघन जांच शुरू की है। इसके अलावा संवेदनशील और महत्वपूर्ण इलाकों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर ITMS और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ITMS के जरिए वाहनों और यातायात गतिविधियों की नज़र रखी हुई है, जबकि शहर के अलग-अलग स्थानों व क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए से भी देख रेख की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर तीनों जोन में पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं और शहर में पेट्रोलिंग, चेकिंग तथा निगरानी का काम जारी है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।

पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال