रायपुर में चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर के महादेव घाट के पास चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने वाले युवक की पुलिस गिरफ्तारी
महादेव घाट के पास चाकू के साथ युवक को डीडी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रायपुर के महादेव घाट के पास 17 अगस्त को धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप (21) बताया। वह रायपुर का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर ने सूचना दी थी कि महादेव घाट के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस की टीम वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
रायपुर के महादेव घाट के पास चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने वाले युवक की पुलिस गिरफ्तारी
Source: दैनिक भास्कर
तलाशी में चाकू मिलने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 513/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। मामले में आगे की कार्रवाई दर्ज प्रकरण के अनुसार की गई।

अड्डेबाजी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी वाली जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इस दौरान अवैध हथियार रखने वालों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

इसी अभियान के दौरान पुलिस को महादेव घाट के पास युवक के चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال