![]() |
| रिसाली के शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में 61 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई। |
कार्यक्रम के दौरान बेटियों की शिक्षा को लेकर कहा गया कि यह साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम भी है। प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा को सुगम और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि बेटियां पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी और छत्तीसगढ़ के भविष्य को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती पारस सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू एवं श्री राजू राकेश जंघेल, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू, पार्षद श्री मनीष यादव एवं श्रीमती सरिता देवांगन उपस्थित रहे।

इसके अलावा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि श्री विक्की सोनी, सुश्री कंचन सिंग, श्रीमती मोंगरा देशमुख, श्रीमती ममता शर्मा, श्रीमती बिंदु साहू, श्रीमती तेजस्वनी सोनवानी, श्रीमती ओमकेश्वरी मार्कंडेय और श्री अजीत चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी, श्री सतीश दुबे, श्री के. पी. बघेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। साइकिल वितरण के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान किया गया।