![]() |
| बंसापुर-सेमरिया में स्कूल बस हादसे में 4 साल की बच्ची की मौत। |
जानकारी के मुताबिक, सेमरिया निवासी साधना साहू स्कूल बस में बैठने के लिए घर से निकली थी। उसकी छोटी बहन शिवि साहू भी उसके पीछे-पीछे घर से बाहर आ गई। इसी दौरान बच्चों को बस में बैठाया जा रहा था और बस आगे बढ़ी, तभी शिवि बस के पहिए की चपेट में आ गई।
परिजनों के अनुसार, बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए दादा भी बाहर गए थे। मृतक बच्ची के चाचा शिव साहू ने बताया कि बड़ी बहन साधना के पीछे-पीछे शिवि भी बाहर आ गई थी। बच्चों के बस में बैठने के बाद बस आगे बढ़ी और बच्ची उसके सामने आ गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ।
घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर खड़सरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से बच्ची के शव को जिला अस्पताल भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ बस ड्राइवर की भूमिका की भी जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
