बिलासपुर में पूर्व जनपद सदस्य के पति की हत्या, दो आरोपी फरार

 

बिलासपुर में बाबला साहू की हत्या के बाद तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस जांच का दृश्य
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। तोरवा थाना क्षेत्र में पूर्व जनपद सदस्य गीता साहू के पति बाबला साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बाबला साहू ऑटो चलाते थे और उनका शव शराब भट्ठी के सामने खड़े ऑटो के अंदर खून से लथपथ मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाबला साहू सोमवार को तोरवा शराब भट्ठी के सामने अपने ऑटो में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों युवकों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे गले में गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्या की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बाबला साहू की पत्नी गीता साहू पूर्व जनपद सदस्य हैं और उन्हें भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि, इस हत्या के पीछे राजनीतिक कारण है या आपसी विवाद, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार के मुताबिक, घटना में दो हमलावरों के शामिल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद फरार आरोपियों की तलाश की जाएगी।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال