| बिलासपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान |
अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाया गया। वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने बिलासपुर स्टेशन के साथ यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के टिकट और सामान की जांच की।
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 283 मामले दर्ज हुए। इन मामलों में रेलवे ने 2 लाख 47 हजार 790 रुपये का जुर्माना वसूला।
वहीं, गलत टिकट से जुड़े 86 मामलों में 61 हजार 560 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना बुक किए सामान ले जाने के 27 मामलों में 2 हजार 890 रुपये की वसूली हुई।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन से यात्रा करने से पहले वैध और सही टिकट जरूर लें। स्टेशन में प्रवेश के लिए आवश्यक होने पर प्लेटफॉर्म टिकट लेने की भी अपील की गई है।
रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।