![]() |
| राहगीरों से लूट के प्रयास के मामले में दुर्ग पुलिस की कार्रवाई। |
मामला पुलगांव थाना और अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट के बीच सोना बेरेज रसमड़ा ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें निशाना बनाया।
पुलिस के अनुसार, दोषियों ने रसमड़ा ओवरब्रिज और कोटनी अंडरब्रिज के पास आम लोगों का रास्ता रोका। इस दौरान के समय उनके साथ अशब्दों का इस्तेमाल और मारपीट की गई। इसके बाद छीनाझपटी किया और लूटने की कोशिश भी किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस तीन संदिग्धों तक पहुंची।
पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल, धारदार चाकू, बेसबॉल बैट और 550 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने इससे पहले भी इस तरह की किसी वारदात को अंजाम दिया था या नहीं।
