![]() |
| खोपली में प्लास्टिक मुक्त विद्यालय कैम्पेन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते विद्यार्थी। |
शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन धर्म परिषद भारत श्री राजेंद्र राव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में संचालक प्रभात वेलफेयर सोसायटी नेहरू नगर भिलाई अनीता वर्मा, धामेन साहू और श्री युगल साहू शामिल हुए।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक का पर्यावरण पर किस तरह नुकसान पड़ता है। विद्यार्थियों ने "प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण बचाओ" का संकल्प लेते हुए कपड़े के थैले और स्टील की बोतल का उपयोग करने का प्रण लिया।
शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के बच्चों को एक Animation Film भी दिखाई गई। इसके जरिए उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान को आसान तरीके से समझाया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानपाठक श्री कुमार साहू ने कहा, "विद्यालय को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी आदतें ही बड़े बदलाव लाती हैं।"
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री दीपक साहू, श्रीमती संतोषी कश्यप, श्रीमती रामेश्वरी चंदेल, श्रीमती रोशनी चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक श्री गिरीश कुमार साहू ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को पर्यावरण मित्र बनने के लिए प्रेरित किया।
