पुलिस आरक्षक की नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

 

पुलिस आरक्षक की नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी मामले में उतई पुलिस की कार्रवाई
पुलिस आरक्षक की नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
दुर्ग। पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वर्ष 2023 में प्रार्थी के पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का भरोसा देकर रकम लेने का आरोप है।

शिकायत के अनुसार, गैंद लाल बंछोर निवासी शास्त्री चौक, ग्राम सेलूद, थाना उतई ने पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि आरोपी उमेश दास मानिकपुरी निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा ने उनके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया और नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 12 लाख रुपए ले लिए।

रकम लेने के बाद विकास बंछोर की नौकरी नहीं लगाई गई। इसके बाद जब रकम वापस करने की मांग की गई तो राशि भी वापस नहीं की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद उतई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उमेश दास मानिकपुरी निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा और राजेश वर्मा निवासी पत्रकार कॉलोनी, रिंग रोड, वार्ड नंबर 19, सिविल लाइन, बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से संबंधित बैंक खाता और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال