CISF प्रधान आरक्षक आकाशदीप शर्मा लापता, अपहरण की आशंका

CISF प्रधान आरक्षक आकाशदीप शर्मा के लापता होने पर उतई पुलिस जांच कर रही है
CISF प्रधान आरक्षक आकाशदीप शर्मा के लापता होने की पुलिस जांच जारी।
दुर्ग जिले के उतई स्थित CISF RTC में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाशदीप शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। 17 अगस्त से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनके लापता होने को लेकर उतई थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय आकाशदीप शर्मा उतई में पदस्थ थे। 17 अगस्त को उनकी सामान्य पारी में ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले वह बैरक से भी बिना किसी को बताए चले गए थे।

आकाशदीप के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के इलाकों में खोजबीन के साथ रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

मामले में CISF RTC के रिजर्व इंस्पेक्टर ने उतई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आकाशदीप शर्मा को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने पास रख लेने की आशंका व्यक्त की गई है। इसी आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال