![]() |
| नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बीच रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने की सूचना। |
मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर की निवासी हैं। संपर्क टूटने के बाद उनके लापता होने की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद उनकी सुरक्षित तलाश के प्रयास शुरू किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रयास तेज किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अलग-अलग जिलों से नेपाल गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मोनिका यादव की तलाश में जुटी है। साथ ही नेपाल में मौजूद अन्य छत्तीसगढ़वासियों की स्थिति की जानकारी भी लगातार एकत्रित की जा रही है।
आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद किसी छत्तीसगढ़ निवासी के बारे में जानकारी मिलने पर उसे तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं। इससे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में मदद मिल सकेगी।
नेपाल में फंसे या प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 है, जबकि कंट्रोल रूम का नंबर 0771-2223471 जारी किया गया है।
राज्य सरकार के अनुसार नेपाल में प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है। उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
