राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 6 मोबाइल एम्बुलेंस रवाना कीं
लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की।
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 6 मोबाइल एम्बुलेंस रवाना कीं
इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल रमेन डेका ने 6 मोबाइल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई हैं।

इन मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल के तहत इन जिलों में जरूरतमंद लोगों तक मोबाइल एम्बुलेंस सेवा पहुंचाने का प्रावधान है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال