![]() |
| दुर्ग में युवक की संदिग्ध मौत के मामले की पुलिस जांच जारी है। |
शराब पार्टी के दौरान घर पर चार अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें अंजलीना की रायगढ़ निवासी सहेली निमिषा, उसका बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की ग्रेसी शामिल थीं। रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पी थी।
पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और अंजलीना ने सिद्धांत को थप्पड़ मार दिया।
विवाद के बाद सिद्धांत घर की छत पर चला गया। कुछ देर बाद अंजलीना उसे देखने के लिए वहां पहुंची तो वह बेसुध अवस्था में पड़ा था। अंजलीना ने उसे होश में लाने की कोशिश की और CPR दिया, लेकिन उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से सिद्धांत को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल सिद्धांत की मौत की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन विवाद के बाद सिद्धांत की मृत्यु किस हालात में हुई, इसकी छानबीन की जा रही है।
पुलिस घटना के समय घर में मौजूद अंजलीना, निमिषा, गौरव और ग्रेसी से पूछताछ कर रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस शराब पार्टी शुरू होने से लेकर विवाद, सिद्धांत के छत पर जाने और उसके बेसुध मिलने तक के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रही है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सिद्धांत दान की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
