![]() |
| Source : Nayabharat.live |
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। प्रभावित छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल 28 छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि स्कूल में छात्राओं के लिए तैयार किए जा रहे मध्यान्ह भोजन में डामर जैसी गोली कैसे पहुंची। भोजन तैयार करने के दौरान लापरवाही हुई या खाद्य सामग्री की जांच में चूक हुई, इन पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
फिलहाल मामले में जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में मिली संदिग्ध वस्तु वहां तक कैसे पहुंची और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।
