![]() |
| सिस्कोल फैक्ट्री हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। |
राजेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके तीन छोटे बच्चों ने अपने पिता को खो दिया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के परिजन और साथी मजदूर बड़ी संख्या में फैक्ट्री परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया।
हादसे के बाद फैक्ट्री में प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान मजदूरों और परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों में कथित लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से उनकी जान जोखिम में पड़ रही है।
स्थानीय पूर्व पार्षद ने दावा किया कि फैक्ट्री में पहले भी इसी तरह की गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। उनके अनुसार, इससे पहले भारी वस्तु गिरने से एक मजदूर की जान जा चुकी है।
मृतक के परिवार ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में परिजनों और प्रबंधन के बीच बातचीत की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीएसपी प्रशांत सिंह के अनुसार, सिस्कोल यूनिट-3 में काम के दौरान भारी वस्तु राजेश निलवरकर के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में यदि किसी व्यक्ति या स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
