![]() |
| भिलाई अपहरण और डकैती मामले में फरार आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास गिरफ्तार। |
पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों को जबरन सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पीछे बने एक सुनसान और खंडहरनुमा क्वार्टर में ले जाकर मारपीट की। वहां धारदार हथियार दिखाकर उन्हें डराया गया और उनके पास मौजूद चांदी की अंगूठियां, ब्रेसलेट, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाया और ऑनलाइन भी अपने एक परिचित के खाते में पैसे ट्रांसफर करा लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ितों को दूसरी जगह छोड़कर उनकी एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बाद में लूटी गई नकदी और सामान आपस में बांट लिया गया।
घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पहले ही कई आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, एक्टिवा स्कूटी और धारदार हथियार सहित कई सामान भी पहले ही जब्त कर चुकी थी।
पुलिस लगातार फरार आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू देवदास की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि लूटा गया रियलमी मोबाइल उसने बेचने के लिए दूसरे आरोपी को दे दिया था। वहीं, लूट से मिले पैसे वह खर्च कर चुका है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथी बाहरी लोगों को आसान निशाना बनाते थे। पहले मदद का भरोसा देकर उन्हें रोकते थे, फिर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट करते और हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल से ऑनलाइन रकम भी ट्रांसफर कराई जाती थी ताकि अधिक से अधिक पैसे हासिल किए जा सकें। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
