भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही बस पुल के पास हादसे का शिकार

 

भूतेश्वरनाथ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस भकुर्रा मार्ग के पुल के पास हादसे का शिकार हुई
भकुर्रा मार्ग के पुल के पास हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम।
गरियाबंद जिले के मरौदा गांव स्थित भूतेश्वरनाथ धाम से श्रद्धालुओं को लेकर रायपुर लौट रही बस भकुर्रा मार्ग के पास पुल पर हादसे का शिकार हो गई। सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई और उसका अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया। हादसे के समय बस में 54 लोग सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घटना के दौरान सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे डायल 112 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, बस का सामने का कांच भी टूट गया।

जानकारी के मुताबिक, बस रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। वापसी के दौरान भकुर्रा मार्ग पर पुल के पास सामने से एक वाहन आ रहा था। उसे रास्ता देने की कोशिश में बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया, जिसके बाद यह स्थिति बनी।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गई। करीब एक घंटे बाद भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका।

सावन माह का दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भूतेश्वरनाथ धाम की ओर जा रहे हैं। हादसे के बाद लगे जाम से धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के बीच कई महिलाएं सड़क किनारे बैठी नजर आईं।

फिलहाल पुलिस बस को सुरक्षित तरीके से हटाने और मार्ग पर यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई है। हादसे में बस में सवार सभी 54 यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है, जबकि बस की चपेट में आया व्यक्ति जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال