![]() |
| 14वीं एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चुनी गईं भिलाई की खिलाड़ी सोनम शर्मा। |
भारतीय टीम की घोषणा एक महीने तक चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद आधिकारिक रूप से की गई। अंतिम टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सोनम शर्मा ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर भारतीय टीम में स्थान सुनिश्चित किया।
सोनम शर्मा इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने एशियाई सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप और एशियाई जूनियर नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए देश का प्रतिनिधित्व किया है। लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण वह राज्य की प्रमुख नेटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रही हैं।
उनके चयन पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा, महासचिव राजेश राठौर, उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश साहू, एग्जीक्यूटिव मेंबर एस. मोहन राव, एग्जीक्यूटिव मेंबर गोपाल साहू, अमित तिवारी, जानकी शरण सिंह, अब्बास आलम, विजय चलोत्रे, संतोष साहू, सजेस बोरकर, मृत्युंजय शर्मा, अनूप यदु, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी इमरान खान, प्रशांत जेकब, राष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल सिंह, मनोज साहू, लोमेन्द्र साहू, निलेश शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, आकाश वासवानी, टी प्रतिक राव, जॉन तथा प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिवों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सोनम शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनका मानना है कि इससे युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा आएगी और वे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे।
इस अवसर पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी राजेश राठौर ने कहा कि सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन राज्य के युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में नेटबॉल की मजबूत नर्सरी तैयार करने के लिए सोनम शर्मा जैसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव और प्रतिभा का पूरा लाभ उठाया जाएगा।
