युवाओं के कौशल विकास पर मोदी सरकार की पहल का स्वागत ; गजेंद्र यादव

 

युवाओं के कौशल विकास के लिए AI Training, Online Coaching और Sport Talent Hunt की पहल
युवाओं के कौशल, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने वाली पहल।
स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार की ओर से की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने इन पहलों को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि अगले एक वर्ष में देश के 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। उनके मुताबिक, दुनिया तेजी से Technology और AI के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, ऐसे में भारतीय युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना उन्हें भविष्य की रोजगार जरूरतों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त Online Coaching की घोषणा को भी महत्वपूर्ण बताया। मंत्री ने कहा कि इस पहल से खासतौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

इसी क्रम में देश के गांव, शहर और स्कूल स्तर पर 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों की खेल प्रतिभा तलाशने के लिए राष्ट्रव्यापी Sport Talent Hunt अभियान की भी मंत्री ने सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की खेल प्रतिभाओं को पहचानने और भारत की खेल शक्ति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु युवा, शिक्षा, कौशल और अवसर है। AI Training से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और खेल प्रतिभाओं की खोज तक, युवाओं की क्षमता को पहचानकर उसे अवसर में बदलने का प्रयास विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है।

उन्होंने कहा कि देश का युवा जितना अधिक कुशल, शिक्षित और सक्षम होगा, भारत उतनी ही तेजी से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

CG Janvani Team

नमस्कार! मैं CG JanVani का Founder एवं Editor हूँ। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सही, निष्पक्ष और तेज़ खबरें लोगों तक सरल भाषा में पहुँचाना है। हम दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण खबरें, सरकारी योजनाएँ, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, तकनीक, खेल और जनहित की जानकारी प्रकाशित करते हैं। हमारा प्रयास है कि हर खबर तथ्य आधारित, भरोसेमंद और पाठकों के लिए उपयोगी हो।

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال